मातृशक्ति के नेतृत्व में 13 जनवरी को ज्ञापन सौंपने का ऐलान

अजाक्स संगठन की सभा अनुमति के विरोध में होगा प्रदर्शन

 

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल।

फर्जी आईएएस संतोष वर्मा के मामले को लेकर ब्राह्मण समाज, सवर्ण समाज, करणी सेना एवं सवर्ण आर्मी द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। संगठनों ने आरोप लगाया है कि फर्जी आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध अब तक न तो पुलिस प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है और न ही मध्यप्रदेश सरकार अथवा भारत सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

इसी बीच तथाकथित अजाक्स संगठन द्वारा फर्जी आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में 18 जनवरी 2026 को भोपाल में सभा आयोजित करने की अनुमति पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया है। संगठनों का कहना है कि यह अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मुद्दे को लेकर 13 जनवरी 2026, मंगलवार को मातृशक्ति के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान माताएं, बहनें एवं बेटियां नेतृत्व करेंगी, वहीं समाज के भाई भी उनके साथ सहभागी रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार,

समय: सुबह 11:30 बजे

एकत्रित होने का स्थान: पुरानी विधानसभा के सामने

ज्ञापन सौंपने का स्थान: पुलिस मुख्यालय, जहांगीराबाद, भोपाल

आयोजकों ने समाज की सभी माताओं, बहनों, बेटियों एवं भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज की बहन-बेटियों के सम्मान में एकजुट होने की अपील की है।

भवदीय

ब्राह्मण रेजीमेंट