छत्तीसगढ़ कॉलोनी पार्क, वृंदावन बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

भारी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित, बच्चों ने प्रस्तुत किए प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल।

छत्तीसगढ़ कॉलोनी पार्क, वृंदावन बस्ती, भोपाल में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू धर्म की गरिमा, संस्कृति और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. सीताराम जी पाठक, आचार्य श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर, भोपाल उपस्थित रहे। वहीं संयोजक के रूप में श्री बल राय, डीन प्रशासन, जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल ने कार्यक्रम को दिशा दी।

मुख्य वक्ता के रूप में श्री शिवम जी ग्वाल, विभाग प्रचारक एवं भोपाल महानगर के भाग प्रचारक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर विचार रखे।

कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल सिंह चौहान, बस्ती प्रमुख, वृंदावन बस्ती द्वारा किया गया। सम्मेलन के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

सम्मेलन के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

नोट: भोपाल हैडलाइंस समाचार के संपादक संतोष योगी जी से निवेदन है कि कृपया इस समाचार को अपने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में प्रकाशित कर हिंदू धर्म की गरिमा बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।