शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरधा में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532


मगरधा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरधा में सोमवार को महान विचारक एवं युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री माखनलाल झिंझोरे एवं वरिष्ठ अध्यापक श्री इवने जी द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री माखनलाल झिंझोरे ने विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने तथा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने स्वामी जी के प्रेरणादायी वाक्य “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
वरिष्ठ अध्यापक श्री अखिलेश जी ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम करने की सलाह दी और बताया कि योग से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि आयु में भी वृद्धि होती है। वहीं अतिथि शिक्षक श्री अरुण गौर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अनुशासन में जीवन जीने एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक श्री इवने जी, वरिष्ठ अध्यापक श्री अभिषेक गौर, श्रीमती अरुणा गौर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन कुमरे सर द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के पश्चात समस्त विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह आयोजन प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में रेडियो प्रसारित लिंक के माध्यम से संपन्न कराया गया।