सरस्वती शिशु मंदिर में 480 मातृशक्ति की सहभागितासप्तशक्ति संगम कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न

 

रिपोर्ट — जमुना अहरवार, जिला ब्यूरो चीफ, केवलारी / भोपाल हेडलाइंस 24

 

कुरई। सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया में 11 जनवरी 2026 को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 480 मातृशक्तियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्रीमती कमला अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्र सेविका समिति की नगर तरुणी प्रमुख एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा श्रीमती सोनल सोनी उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय सिवनी की प्राचार्य एवं स्वावलंबी भारत अभियान की सह संयोजिका श्रीमती आराधना राजपूत ने मातृशक्ति व समाज में नारी की भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में अतिथियों का अंगवस्त्र, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत संयुक्त परिवार में निवास करने वाली 10 माताओं एवं 02 विशिष्ट माताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार की दीदियों द्वारा अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।