अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के तत्वाधान में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
*अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के तत्वाधान में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
संतोष योगी की खबर 99932 68143
स्लिमनाबाद कटनी असाटी मैरिज गार्डन में असाटी वैश्य समाज विकास समिति जबलपुर के आयोजन में अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा का , असाटी वैश्य समाज विकास समिति जबलपुर, असाटी वैश्य समाज विकास समिति कटनी एवं भरोला असाटी समाज समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र असाटी जी को मंचासिन कराया गया इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे गुड्डू भैया, सम्माननिय विशेष अतिथि अशोक गुप्ता जी भोपाल, सुरेश बाबू जी, इंजी श्री रमेश असाटी जी, डॉ रमेश असाटी डॉ एम के नायक , के के असाटी , गोविन्द दास जी, अशोक बाबूराम जी, अरुण जी, श्रीमती शशि एवं श्री अंकुर को मंचासिन कराया गया।
मुख्य मंच के दाएं मंच पर महासभा एवं समिति के संरक्षक एवं निवर्तमान महासभा के पदाधिकारी को मंचासिन कराया गया। मुख्य मंच के बाई तरफ मंच पर वर्तमान महासभा के निर्वाचित पदाधिकारी को मंचासिन कराया गया।
सभागृह के प्रथम पंक्ति पर समाज के पत्रकार बंधुओं को स्थान दिया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ सत्येंद्र एवं रामजी द्वारा किया गया।
मंचीय कार्यक्रम का श्री गणेश दीप प्रज्वलन अतिथि द्वारा किया गया। समाज के दिवंगत प्रेरणास्त्रोत स्व. रामसेवक असाटी, स्व. श्री मुरलीधर असाटी, स्व श्री तुलसी राम पाण्डे के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। गणेश वंदना सत्येंद्र द्वारा किया गया। मंचीय अतिथि, संरक्षक मंडल, पूर्व पदाधिकारी, पत्रकार बंधुओं, उपस्थित समाज बंधुओं , मातृशक्तियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण सत्येंद्र असाटी द्वारा दिया गया।
महासभा के पदाधिकारीयों की शपथ प्रारंभ की गई। सभी पदाधिकारी को मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एम के नायक द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष को शपथ अशोक गुप्ता भोपाल द्वारा ,राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव को शपथ श्री सुरेश बाबू जी द्वारा, जोन उपाध्यक्ष को श्री इंजी रमेश जी द्वारा, जोन मंत्री की डॉ रमेश द्वारा दिलाई गई।
असाटी वैश्य समाज विकास समिति जबलपुर के अध्यक्ष सुनील मंचू असाटी, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों को शपथ गोविंददास असाटी द्वारा दिलाई गई। असाटी वैश्य समाज विकास समिति कटनी के अध्यक्ष शैलेन्द्र असाटी, पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों को शपथ तिरोड़ा नगर परिषद अध्यक्ष अशोक असाटी दिलाई गई।
भरोला असाटी समाज के अध्यक्ष शशिधर असाटी , पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों को महासभा अध्यक्ष विनय असाटी द्वारा दिलाई गई।
शपथ ग्रहण के पश्चात समाज के तीन दिवंगत प्रेरणास्त्रोत स्व. श्री रामसेवक असाटी,स्व, श्री मुरलीधर असाटी, स्व श्री तुलसी राम पाण्डे के परिवार जनों का सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक द्धारा स्व. श्री लेफ्टिनेंट सौम्य असाटी, आमगांव को युवा समाज रत्न से सम्मानित किया गया।
भोजन अवकाश के उपरांत महासभा के निर्वाचित पदाधिकारी एवं जबलपुर समिति का सम्मान स्मिता चिल्ड्रन एकेडमी के संचालक मनीष , गढ़ा द्वारा किया गया।
महासभा के निवर्तमान पदाधिकारी, सदस्यता सह प्रभारी राजेंद्र , मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एम के नायक एवं जबलपुर समिति चुनाव अधिकारी श्री के के असाटी का सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष द्वारा विधायक को पिछड़ा वर्ग में शामिल करवाने हेतु ज्ञापन दिया गया।
अतिथि उद्बोधन में, डॉ रमेश असाटी, इंजी रमेश जी, अशोक गुप्ता असाटी विधायक प्रतिनिधि, गोविन्ददास , डॉ एम के नायक, अरुण , श्रीमती शशि द्वारा समाज के समक्ष अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी द्वारा अपनी वाणी से सभी समाज बंधुओं को संबोधित किया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी ने अपनी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू असाटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक ने समाज के समझ अपनी कार्ययोजना को रखा।
कार्यक्रम का आभार राष्ट्रीय महामंत्री महेश असाटी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन शैलेन्द्र गुप्ता , पूर्व महामंत्री महासभा द्वारा किया गया । मंचीय सहयोग श्री आधार मोदी, डॉ अंकित असाटी एवं सतेंद्र द्वारा किया गया ।
मंचीय व्यवस्था, आवास व्यवस्था, सभागृह व्यवस्था, भोजन व्यवस्था जबलपुर समिति के अध्यक्ष श्री सुनील मंचू असाटी,पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों द्वारा शानदार की ग
ई थी।
