भोपाल में पतंग महोत्सव पर निःशुल्क पतंग वितरण, महा प्रसादी का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भोपाल पतंग महोत्सव के तहत निःशुल्क पतंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर नागरिकों को निःशुल्क पतंग वितरित की जाएगी, वहीं महा प्रसादी वितरण के अंतर्गत खिचड़ी एवं गुड़-तिल लड्डू भी वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम 14 जनवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। आयोजन स्थल अवधपुरी चौराहा, हेलिपैड मैदान, भेल, भोपाल निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य मकर संक्रांति के पर्व को सामाजिक समरसता और उत्साह के साथ मनाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक उत्सव में सहभागिता कर सकें। भॊजपाल महोत्सव मेला समिति, भोपाल द्वारा किया जा रहा है आयोजित भॊजपाल महोत्सव मेला समिति भोपाल अध्यक्ष सुनील यादव ने शहरवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पर्व का आनंद लेने की अपील की है।