मकर संक्रांति पर चार भाजपा नेताओं का संयुक्त जन्मदिन समारोह , सेवा कार्यों से मनाई जाएगी खुशियाँ

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू सनानसे, जिला उपाध्यक्ष शंकर मकोरिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश जोशी एवं संतोष ब्रह्मभट्ट अपने जन्मदिन 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर इस बार भी जनसेवा को समर्पित रूप में मनाएंगे।

गौरतलब है कि इन चारों मित्रों का जन्मदिन एक ही दिन आता है, जिसे वे हर वर्ष सेवा भाव एवं समाज उत्थान की सोच के साथ मनाते आए हैं।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में नेताओं द्वारा बच्चों को पाटन लड्डू, मिठाई, एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी। मध्यम वर्गीय एवं ज़रूरतमंद परिवारों के बीच खुशियाँ बाँटने के इस क्रम को समाज में अत्यंत सराहनीय पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम पास नंबर स्थित अचेश्वर मंदिर (भोलेनाथ मंदिर), भोपाल में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवान दास सबनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बड़े स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि "जनसेवा ही जन्मोत्सव का सर्वोत्तम रूप है", इसी भावना के साथ इस वर्ष भी आयोजन समर्पित रहेगा।