मातृशक्ति के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा — अजाक्स सभा की अनुमति का विरोध

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल। फर्जी IAS संतोष वर्मा के समर्थन में अजाक्स संगठन द्वारा 18 जनवरी को प्रस्तावित सभा की अनुमति दिए जाने के विरोध में ब्राह्मण समाज, सवर्ण समाज, करणी सेना व सवर्ण आर्मी के प्रतिनिधियों और मातृशक्ति ने एकजुट होकर मंगलवार को पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मातृशक्ति बहनों एवं बेटियों ने नेतृत्व करते हुए पुलिस प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी संगठनों ने कहा कि फर्जी IAS संतोष वर्मा पर अब तक न तो पुलिस ने FIR दर्ज की न ही राज्य व केंद्र सरकार ने कोई कार्यवाही की है। ऐसे व्यक्ति के समर्थन में सभा को अनुमति देना गलत है। उन्होंने कहा कि “ऐसी स्थिति में समाज चुप नहीं बैठ सकता, अनुमति रद्द होनी चाहिए।”

इस मौके पर बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और युवा उपस्थित रहे। दोपहर 11.30 बजे सभी पुरानी विधानसभा के सामने एकत्र हुए और इसके बाद रैली के रूप में जहांगीराबाद स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि पुलिस प्रशासन तुरंत अनुमति वापस ले और कानून व्यवस्था के साथ समाज के सम्मान की रक्षा करे।

ज्ञापन कार्यक्रम में चंद्रभान तिवारी, संदीप योगी, एडवोकेट प्रीति तिवारी, संजना रिछारिया, दिनेश कुमार, रामनारायण अवस्थी, सतीश शर्मा, दिनेश कुमार तिवारी सहित समाज के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।