मकर संक्रांति महापर्व पर सेवा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सतगुरु श्री दादाजी भगवान की असीम कृपा से श्री दादाजी गुरु परिवार द्वारा सेवा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जरूरतमंद भाई-बहनों एवं बच्चों के लिए समर्पित है, जिसका उद्देश्य सतगुरु की सेवा-भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत वस्त्र वितरण, तिल के लड्डू वितरण तथा प्रसाद (खिचड़ी) वितरण किया जाएगा। आयोजन में गुरु परिवार के सदस्यों द्वारा सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक समरसता और सहयोग का संदेश दिया जाएगा।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धार्मिक एवं सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण

दिनांक: 14 जनवरी 2026

स्थान: मां काली घाट मंदिर, भोपाल

समय: प्रातः 10:00 बजे

विनीत निवेदन:

समस्त श्रद्धालुजन इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर सेवा कार्य को सफल बनाएं।

— समरत श्री दादाजी गुरु परिवार