मानव अधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सौभाग्य नगर में जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण
मानव अधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सौभाग्य नगर में जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण
संतोष योगी की खबर 99932 68143
सौभाग्य नगर में आज मानव अधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच व स्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए संस्था ने यह पहल इस उद्देश्य से की कि कई घरों में उपयोग में न आने वाले कपड़े पड़े रहते हैं, जबकि अनेक गरीब परिवार ऐसे हैं जिन्हें सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की सख्त आवश्यकता होती है।
इसी सोच के साथ संस्था के सदस्यों ने लोगों से एकत्रित किए गए उपयोगी कपड़ों को छांटकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान जब छोटे-छोटे बच्चों को उनके साइज के अनुसार कपड़े मिले, तो उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की खुशी देखकर संस्था के सदस्यों को भी आत्मिक संतोष और अपार आनंद की अनुभूति हुई।
इस अवसर पर परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ. श्रीकांत अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, प्रदेश संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष सुलक्ष्णी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भीम सेन गौतम, विकास लोधी, मुंशी लाल यादव, जिला महिला संरक्षक मीनू तिवारी, नीतू त्रिपाठी, पुष्पा काका, बगदेश्रद्धा, कृष्ण अग्निहोत्री सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची मानवाधिकार रक्षा है और इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में आपसी सहयोग, करुणा और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
