नाथ समाज के पंचांग में पहली बार प्रकाशित होगा गुरु गोरखनाथ जी का चित्र जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, समाज में हर्ष का माहौल

 

भोपाल हैडलाइंस | संतोष योगी की खबर 

 

इंदौर 

अखिल भारतीय नाथ समाज के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। नाथ संप्रदाय के आराध्य देव महायोगी भगवान गुरु गोरखनाथ जी का दिव्य चित्र पहली बार लाला रामदत्त रामनारायण पंचांग के आगामी 1 मई 2026 को प्रकाशित होने वाले संस्करण में शामिल किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने शुभकामना संदेश जारी करते हुए इसे नाथ समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि पंचांग में गुरु गोरखनाथ जी के चित्र का प्रकाशन समाज की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

जीतू पटवारी ने अपने संदेश में बताया कि यह ऐतिहासिक कार्य इंदौर निवासी प्रदेश महासचिव श्री लेखराज जोगी एवं श्री विजय नाथ राठौर, सहित नाथ समाज के पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। वहीं पंचांग के संपादक श्री प्रह्लाद अध्यापन द्वारा इस महत्वपूर्ण पहल को मूर्त रूप दिया गया।

उन्होंने अखिल भारतीय नाथ समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस प्रेरणादायी कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

गौरतलब है कि इस सफलता से नाथ समाज में व्यापक प्रसन्नता का माहौल है और समाजजन इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मान रहे हैं