मुख्यमंत्री नायब सिंह ने नाथ समाज के पंचांग प्रकाशन पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने नाथ समाज के पंचांग प्रकाशन पर दी शुभकामनाएं
भोपाल हैडलाइंस | संतोष योगी की खबर
इंदौर/जबलपुर।
अखिल भारतीय नाथ समाज के लिए यह एक और गौरवपूर्ण क्षण है। लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग, जबलपुर के 2026 संस्करण में भगवान गुरु गोरखनाथ जी के दिव्य चित्र के प्रकाशन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश जारी किया है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय नाथ समाज, इंदौर द्वारा प्रकाशित इस पंचांग में गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर उनका चित्र प्रकाशित किया जाना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने गुरु गोरखनाथ जी को भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के महान योगी, समाज सुधारक एवं नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक बताते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोरखनाथ जी के विचार—योग, संयम, सेवा और समता—आज भी मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनचेतना जागृत की और समाज को आध्यात्मिक व नैतिक उत्थान का मार्ग दिखाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पंचांग के सफल प्रकाशन के लिए संपादक श्री प्रह्लादजी अग्रवाल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा नाथ समाज के इस प्रयास को प्रेरणादायी बताया।
नाथ समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री के संदेश का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत बताया। इस सफल आयोजन एवं प्रकाशन में नाथ समाज के प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी एवं विजय नाथ राठौर के विशेष प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई, जिससे सम्पूर्ण समाज में हर्ष का वा
तावरण है।
