स्वामी विवेकानंद जयंती पर श्री साईं निकेतन विद्या मंदिर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित
स्वामी विवेकानंद जयंती पर श्री साईं निकेतन विद्या मंदिर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित
भोपाल हैडलाइंस | जिला ब्यूरो — संजय योगी
7805953532
भोपाल। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर श्री साईं निकेतन विद्या मंदिर में विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में योग, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
विद्यालय परिसर में प्रातःकालीन सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सूर्य नमस्कार किया। शिक्षकों द्वारा बच्चों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई तथा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में शैक्षणिक गतिविधियों के सफल संचालन में नीरज शर्मा, अनिल कुशवाहा, का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जी.एस. उप्रित ने की, जबकि वाइस प्रिंसिपल विजेश बांके ने कार्यक्रम के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राचार्य डॉ. उप्रित ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। वहीं वाइस प्रिंसिपल विजेश बांके ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नियमित योग अभ्यास करने का संकल्प दिलाया गया। आयोजन का समापन उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण
में हुआ।
