मकर संक्रांति पर भोजपुर मेले में शिव भक्तों के लिए सेवा पंडाल, 10,000 श्रद्धालुओं ने फलाहार ग्रहण किया
मकर संक्रांति पर भोजपुर मेले में शिव भक्तों के लिए सेवा पंडाल, 10,000 श्रद्धालुओं ने फलाहार ग्रहण किया
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भोजपुर मेले में जाने वाले शिव भक्तों की सेवा के लिए शिव बर्फानी सेवा समिति द्वारा 14 जनवरी को छान गांव–भोजपुर रोड पर एक दिवसीय सेवा पंडाल लगाया गया। इस सेवा पंडाल में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को तिल–गुड़, फल, फलहारी सामग्री, चाय एवं पानी का वितरण किया गया।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने फलाहार ग्रहण किया और सेवा कार्य में उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
समिति के संरक्षक गोविंद गोयल ने कहा कि “मकर संक्रांति के अवसर पर शिव भक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य और पुण्य का विषय है। पिछले 6 वर्षों से यह सेवा निरंतर जारी है और आगे भी जारी रहेगी।”
समिति के शिव बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह परमार ने किया। उन्होंने कहा कि “भूखे को अन्न और प्यासे को पानी” के संकल्प के साथ यह सेवा शिव भक्तों के लिए समर्पित है। हमारी समिति का उद्देश्य सेवा, सहयोग और सद्भाव का संदेश समाज तक पहुँचाना है।”
समिति के सदस्यों ने बताया कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य से सामाजिक जुड़ाव और मानवता की भावना मजबूत होती है। पंडाल में दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं और सेवा का क्रम निरंतर चलता रहा।
