विंध्याचल अकादमी में दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, मॉडल स्कूल ओवरऑल विजेता
विंध्याचल अकादमी में दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, मॉडल स्कूल ओवरऑल विजेता
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। विंध्याचल अकादमी में 12 से 13 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता अंडर-19 एवं अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) श्री अरुणेश्वर सरन सिंह रहे। विशेष अतिथि के रूप में सीबीएसई खेल समन्वयक श्री सागर रायकवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री मोहम्मद अफरोज एवं श्री साजिद नोआर की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर श्रीमती कुमकुम लीला, प्राचार्य श्री मोहन बाबू राणा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती स्वाति वाघमारे उपस्थित रहीं। आयोजन में प्रशिक्षक श्री तौफीक अहमद सिद्दीकी, प्रीति सिंह एवं तकनीकी प्रभारी मिस्टर सुनील सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। परिणामों में अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम मॉडल स्कूल एवं द्वितीय डी.एम. कॉन्वेंट रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम सेंट जोसेफ कोलार एवं द्वितीय डी.एम. कॉन्वेंट रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम शारदा विहार स्कूल एवं द्वितीय आर्मी पब्लिक स्कूल रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम सेज अयोध्या एवं द्वितीय होली फैमिली स्कूल रहा। समग्र प्रदर्शन के आधार पर मॉडल स्कूल भोपाल को ओवरऑल टूर्नामेंट ट्रॉफी प्रदान की गई। उदीयमान खेल प्रतिभा पुरस्कार वैभवी मोहले, माधुरी पर्ते, सिद्धांत पटेल, लक्ष्य, राज वर्मा, पूर्वांशी एवं गायत्री को मिला। सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर एवं सर्वश्रेष्ठ चेज़र पुरस्कार अशवाक, बलजीत, शिवानी, रितिका, यशस्वी, पावना, शुभम एवं उजैर को प्रदान किए गए। फेडरेशन की ओर से श्री सागर रायकवार के नेतृत्व में रेफरी एवं प्रशिक्षकों को ट्रैकसूट एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विंध्याचल अकादमी की समन्वय टीम को भी सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का समापन ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ, जिसने अनुशासन, फुर्ती, टीम वर्क एवं खेल भावना का संदेश दिया।
