मकर संक्रांति पर विठ्ठल–रूक्मणी सेवा कार्यक्रम, बच्चों को पतंग और लड्डू वितरित
मकर संक्रांति पर विठ्ठल–रूक्मणी सेवा कार्यक्रम, बच्चों को पतंग और लड्डू वितरित
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सूर्य देव के उत्तरायण होने की पावन बेला में श्री विठ्ठल–रूक्मणी जी के आशीर्वाद एवं सेवादारों की सहभागिता से यह पर्व गरीब एवं जरूरतमंद भाई-बहनों के साथ सेवा और सहयोग के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पतंग एवं लड्डू वितरित कर मानवता और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन का स्थान पीपुल्स हॉस्पिटल के पास भानपुर करोंद, भोपाल रहा। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद बच्चों को उत्सव में शामिल कर सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर आयोजक श्री विठ्ठल–रूक्मणी जी की ओर से समस्त नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
