मकर संक्रांति पर दादाजी परिवार ने किया खिचड़ी व वस्त्र वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान
मकर संक्रांति पर दादाजी परिवार ने किया खिचड़ी व वस्त्र वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर दादाजी परिवार भोपाल द्वारा सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। दादाजी परिवार के तत्वावधान में काली मंदिर, कालीघाट तालाब परिसर में खिचड़ी वितरण, तिल के लड्डू, लाई के लड्डू एवं वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत उन जरूरतमंद परिवारों, वृद्धजनों एवं छोटे-छोटे बच्चों को गर्म वस्त्र एवं सादा कपड़े प्रदान किए गए, जिन्हें इसकी वास्तविक आवश्यकता थी। विशेष रूप से बच्चों द्वारा नए वस्त्र पाकर चेहरे पर आई मुस्कान उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक क्षण रही।
मकर संक्रांति का पर्व दान, सेवा, समरसता और पुण्य अर्जन का प्रतीक माना जाता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति करते हुए दादाजी परिवार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का संकल्प साकार किया। खिचड़ी वितरण के माध्यम से अन्नदान एवं वस्त्र वितरण द्वारा मानव सेवा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
डॉ. श्रीकांत अवस्थी, राकेश चतुर्वेदी, रामदयाल चौधरी, राजीव गुलाटी, अनुज साहू, कार्तिक शर्मा, रमेश चौबे सहित दादाजी परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दादाजी परिवार द्वारा किया गया यह आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और सनातन परंपराओं के संरक्षण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।
