पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू सनानसे का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, समाज सेवा और भाईचारे का दिया संदेश
पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू सनानसे का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, समाज सेवा और भाईचारे का दिया संदेश
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पंचशील मंडल अध्यक्ष नंदू सनानसे का जन्मदिवस पाँच नंबर स्थित चौराहे पर बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी ने माल्यार्पण कर नंदू सनानसे को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह विशेष इसलिए भी रहा क्योंकि इसी दिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज जोशी, शंकर मकोरिया और संतोष ब्रह्मभट्ट का भी जन्मोत्सव था। चारों नेताओं को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की शान और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है।
नंदू सनानसे ने अपने तीनों साथियों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया और विधायक सबनानी के साथ मिलकर केक काटा। जन्मदिवस पर उन्होंने आगंतुकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रियजनों को मिठाई वितरित कर आभार व्यक्त किया।
मकर संक्रांति पर जनसेवा का संकल्प
हर वर्ष की परंपरा निभाते हुए नंदू सनानसे ने इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर 51 किलो खिचड़ी, 51 किलो लड्डू और बर्फी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि “मकर संक्रांति शुभ पर्व है, इस दिन सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं और सभी कार्य सिद्धि एवं कल्याण का आशीष देते हैं। जन्मदिवस एवं मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश, देश एवं भोपाल वासियों को शुभकामनाएँ।”
स्वच्छता अभियान और जनसेवा
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नंदू सनानसे अपने मंडल में निस्वार्थ भाव से सेवाकार्य तथा स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की तर्ज पर क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता और सफाई कार्य लगातार जारी है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम का विस्तार किया जा रहा है।
जन्मदिवस पर 11 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस दौरान संतोष ब्रह्मभट्ट, शंकर मकोरिया एवं महेश जोशी ने नंदू सनानसे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बताया। चारों नेताओं की ओर से समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
