भोपाल में होप एंड फेथ ग्रुप का 27वाँ फाउंडेशन डे आज

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। अल्कोहॉलिक्स एनोनिमस (ए.ए.) से संबद्ध होप एंड फेथ ग्रुप भोपाल का 27वाँ फाउंडेशन डे 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। वर्ष 1999 में मात्र दो सदस्यों के साथ शुरू हुआ यह ग्रुप आज 200 से 300 सदस्यों के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और शराब की लत से पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क सहायता प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम विवरण:

दिनांक: 15 जनवरी 2026

समय: शाम 5 से रात 9 बजे तक

स्थान: भोपाल चर्च, माता मंदिर चौराहा, नगर निगम ऑफिस के पीछे, हर्षवर्धन नगर, 11 नंबर, भोपाल

ग्रुप द्वारा बताया गया कि शराबीपन कोई बुरी आदत नहीं बल्कि एक जानलेवा बीमारी है, जिसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन एवं ब्रिटिश मेडिकल काउंसिल द्वारा भी बीमारी के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह बीमारी व्यक्ति के जीवन, परिवार, सामाजिक संबंध और स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है।

विशेषज्ञों के अनुसार शराबीपन के प्रमुख लक्षणों में नियंत्रण खोना, अगले दिन की घटनाएँ याद न रहना, शिकायतों पर क्रोध, सुबह शराब की आवश्यकता, हाथों का कांपना आदि शामिल हैं। इस बीमारी का समाधान केवल पूर्ण विराम (Complete Abstinence) है — यानी शराब से पूरी तरह दूरी।

ए.ए. दुनिया के 183 देशों में सक्रिय है और करीब 30 लाख लोग इससे लाभान्वित हो चुके हैं। भारत में लगभग 59 हजार से अधिक व्यक्ति शराब से दूर रहते हुए स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। ए.ए. की विशेषता यह है कि इसे वही लोग चलाते हैं जो स्वयं शराब से दूरी बनाकर पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

होप एंड फेथ ग्रुप ने बताया कि सप्ताह के सातों दिन भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क मीटिंग आयोजित होती हैं, जिनमें पीड़ित व्यक्ति अपने अनुभव साझा करते हैं और एक-दूसरे को सहायता प्रदान करते हैं। सदस्यता पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें सम्मिलित होने की केवल एक शर्त है — शराब छोड़ने की इच्छा।

हेल्पलाइन संपर्क:

94065-40406 | 88274-00744 | 90227-71011

ग्रुप ने अपील करते हुए कहा—

"क्या शराब आपकी समस्या है? क्या आपके किसी अपने को शराब से समस्या है? तो निःशुल्क सहायता प्राप्त करें।"