परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह ने जन अधिकार बिल को लेकर लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

पटना। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित जन अधिकार बिल (JAB) को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुधीर सिंह एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जन अधिकार बिल (JAB) के उद्देश्यों और जनहित में इसकी आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की तथा इसे संसद में पारित कराने के लिए समर्थन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह बिल आम जनता के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लालू प्रसाद यादव ने जन अधिकार बिल को जनहितैषी और समय की आवश्यकता बताते हुए इसे सदन में पारित किए जाने का समर्थन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी के सांसद लोकसभा में इस बिल के समर्थन में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, “हम हमेशा जनता के हित के लिए तत्पर रहते हैं। यह जन अधिकार बिल आम लोगों को उनके अधिकार दिलाने वाला है और इसे सदन में पास किया जाना चाहिए।”

परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के नेतृत्व ने लालू प्रसाद यादव के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सभी लोकतांत्रिक दल जनहित को प्राथमिकता देते हुए जन अधिकार बिल (JAB) के पक्ष में आगे आएंगे।