*भोपाल के ध्रुव दुबे ने 47वें जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक*

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल, 15 जनवरी 2026: दिल्ली के पीतमपुरा में एच.एफ.आई. के तत्वावधान में 10 से 14 जनवरी तक आयोजित 47वें जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में म.प्र. की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भोपाल के होनहार खिलाड़ी ध्रुव दुबे ने टीम के लिए अहम योगदान दिया। म.प्र. दल में शामिल ध्रुव दुबे ने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया। उनकी मेहनत और कौशल ने टीम को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर म.प्र. हैंडबॉल टीम के कोच श्री रणजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया तथा बधाई दी गई। भारतीय हैंडबॉल महासंघ एवं म.प्र. हैंडबॉल संघ के महासचिव डॉ. प्रीतपाल सिंह सलूजा जी और म.प्र. व भोपाल के वरिष्ठ खिलाड़ी श्याम थापा, करीम उद्दीन, मयंक बांके आदि और भोपाल जिला हैंडबॉल क्लब की मैनेजर व आइडियल स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर श्रीमती अंजू गुप्ता जी ने ध्रुव, कोच रणजीत सिंह जी और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद श्री विमलेश ठाकुर तथा संयोजक श्री भूपेंद्र सिंह चौहान और स्पोर्ट्स प्रमोटर श्री राम जी ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ध्रुव दुबे व पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

*यह सफलता मध्यप्रदेश के माननीय खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के ‘खेलो एमपी’ अभियान का परिणाम है, जो युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहा है।*