ABVP ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित कीः* सिराली में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई, युवाओं को राष्ट्रनिर्माण हेतु प्रेरित किया
*ABVP ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित कीः* सिराली में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई, युवाओं को राष्ट्रनिर्माण हेतु प्रेरित किया
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित कर राष्ट्रनिर्माण के लिए जागरूक करना था। यह संगोष्ठी स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अरुण खोदरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह-कार्यवाह ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जो समाज को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने जोर दिया कि परिषद केवल शिक्षा के क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय जीवन में भी युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करती है।
परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक परिवर्तन पहुँचाने का कार्य कर रहा है ओर साथ ही उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। खोदरे ने कहा कि यदि आज का युवा उनके विचारों को अपने जीवन में अपना ले, तो भारत पुनः विश्वगुरु बन सकता है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला सह कार्यवाह अरुण जी खोदरे,प्राचार्या डॉ धीरा शाह एवं विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष संदीप जी नामदेव उपस्थित हुए । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रथमेश पारे द्वारा किया गया। इस संगोष्ठी में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी और सफल रहा।
अन्तः में नगर मंत्री मनल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।
