संकल्प से समाधान अभियान के तहत सिराली में तीन स्थानों पर शिविर आयोजित
संकल्प से समाधान अभियान के तहत सिराली में तीन स्थानों पर शिविर आयोजित
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली (जिला हरदा)।
मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं में पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत नगर परिषद सिराली द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2026 को तीन स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए।
ये शिविर रेन बसेरा, पुराना नगर परिषद कार्यालय तथा नगर परिषद कार्यालय खेल मैदान रामपुरा स्टेडियम, सिराली में लगाए गए, जिनमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शिविरों के दौरान संबल 2.0 योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन, विकलांग पेंशन के 1 प्रकरण तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 2 आवेदन प्राप्त हुए। नगर परिषद द्वारा सभी प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को सुविधाजनक रूप से शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।
