साईं निकेतन विद्या मंदिर में खेल गतिविधियों का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाया उत्साह

 

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532

 

सिराली। श्री साईं निकेतन विद्या मंदिर, सिराली में 8 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आज भव्य समापन हुआ। सप्ताहभर चले इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, चेयर रेस, रिंग रेस, रिले रेस, चॉकलेट रेस, फ्रॉग रेस, स्पून रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, टग ऑफ वॉर, मैजिक रिंग, क्रिकेट, स्किपिंग और बैडमिंटन सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी आयु वर्ग के बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की।

खेल गतिविधियों के सफल संचालन में सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एस. उप्रित ने की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानसिक सशक्तता, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल विजेश बांके की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।