परिवार नियोजन नसबंदी शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न
परिवार नियोजन नसबंदी शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली। 15 जनवरी 2026 को FRHS COT टीम के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिराली में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत नसबंदी शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में कुल 30 महिलाओं का पंजीयन किया गया, जिनमें से 27 महिलाएँ चिकित्सकीय परीक्षण में पूर्णतः स्वस्थ पाई गईं, जिनका नसबंदी ऑपरेशन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक किया गया।
शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी एवं स्थायी साधनों की जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षित गर्भनिरोधक उपाय अपनाने के लिए परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुभवी एवं प्रशिक्षित चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया, जिससे सभी प्रक्रियाएँ सुचारू एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न हुईं।
शिविर में सभी लाभार्थियों की जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण तथा स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे परिवार नियोजन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा जागरूक होकर जिम्मेदार अभिभावकत्व अपनाते हुए स्वस्थ परिवार एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
