भोपाल में शासकीय वाहन चालक एवं कर्मचारी संघों का मंत्रालय घेराव, मांगों को लेकर चेतावनी भोपाल।
भोपाल में शासकीय वाहन चालक एवं कर्मचारी संघों का मंत्रालय घेराव, मांगों को लेकर चेतावनी
भोपाल हैडलाइंस संतोष योगी की खबर
भोपाल मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान जी की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर आज 15 जनवरी 2026 को सतपुड़ा भवन के सामने सैकड़ो की तादाद में सभा में कर्मचारियों की मांगों का उल्लेख किया गया कर्मचारियों की प्रमुख मांगे थी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को नियमित करना, विनियमित कर्मचारियों को नियमित करना नियमित समान सुविधा , वाहन चालकों की भर्ती करना टैक्सी प्रथा को बंद करना,शासकीय विभाग में वाहन खरीदना , शासकीय वाहनों का बीमा कराया जाए, रिटायरमेंट की आयु एक समान की जाए कार्यभारित कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण का लाभ दिया जाए , वाहन चालकों का पद नाम परिवर्तन कर पायलट किया जाए आदि मांगों को लेकर वाहन चालक संघ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ ने आज मंत्रालय का घेराव किया माननीय मुख्य सचिव महोदय को मांगो का ज्ञापन सोपा सभा में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार कर्मचारी यूनियनों से चर्चा करके मांगों का निराकरण नहीं करेगी तो आगे कर्मचारी और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जवाबदारी मध्य प्रदेश शासन की होगी सभा में भोपाल के समस्त विभागों के कर्मचारी उपस्थित हुए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर जी के नेतृत्व में लिपिक वर्ग के प्रांत अध्यक्ष चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में वाहन चालक संघ के साबिर खान जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भोपाल के कर्मचारी सतपुड़ा भवन पहुंचे जिसमें नगर निगम भोपाल के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया
