पद्म श्री अगुस इंद्र उदयना का भोपाल आगमन, जन सेवा फाउंडेशन व डॉ. राहुल देशमुख की सराहना
पद्म श्री अगुस इंद्र उदयना का भोपाल आगमन, जन सेवा फाउंडेशन व डॉ. राहुल देशमुख की सराहना
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। पद्म पुरस्कार 2020 में पद्म श्री श्रेणी से सम्मानित इंडोनेशिया मूल के सामाजिक कार्यकर्ता अगुस इंद्र उदयना भोपाल पहुंचे। शहर आगमन पर हेडलाइंस-24 ने उनसे विशेष चर्चा की, जिसमें उन्होंने जनसेवा, सांस्कृतिक संवाद और सामाजिक कार्यों पर अपने अनुभव साझा किए।
बातचीत के दौरान अगुस इंद्र उदयना ने कहा कि भारत में सांस्कृतिक विरासत व सेवा भाव अद्वितीय है और यही देश को अलग पहचान देता है। उन्होंने जन सेवा फाउंडेशन द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानवता आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा दी है।
साथ ही उन्होंने डॉ. राहुल देशमुख की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन के समन्वय में उनकी सक्रियता व सेवा भाव प्रेरणादायी है। उदयना ने कहा कि ऐसे कार्य समाज निर्माण और मानवता के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
उदयना ने भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक पुल को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों द्वारा उनसे विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न भी पूछे गए।
उदयना के भोपाल आगमन को लेकर समाजसेवी संगठनों में उत्साह देखा गया और उनके सम्मान में आगामी दिनों में भी कुछ कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
