मध्यप्रदेश में इतिहास रचता समावेशी कप 2026 गर्ल्स ऑन फायर हंडिया ने राज्य स्तरीय समावेशी कप 2026 अपने नाम किया
मध्यप्रदेश में इतिहास रचता समावेशी कप 2026
गर्ल्स ऑन फायर हंडिया ने राज्य स्तरीय समावेशी कप 2026 अपने नाम किया
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा (मध्यप्रदेश)।
मध्यप्रदेश में खेल के माध्यम से लैंगिक समानता, युवा नेतृत्व और सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देने वाली ऐतिहासिक पहल “समावेशी कप 2026” अपने सफल और रोमांचक समापन पर पहुँची। नेहरू स्टेडियम, हरदा में आयोजित इस राज्य-स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल भावना, समानता और नेतृत्व का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
Super-16 के बाद 8 टीमों ने किया क्वार्टरफाइनल में प्रवेश
कल आयोजित Super-16 राउंड में प्रदेश के 8 जिलों से आई 16 मिक्स्ड-जेंडर टीमों ने जोरदार मुकाबले खेले। कड़े संघर्ष के बाद निम्न 8 टीमें अगले चरण के लिए चयनित हुईं—
खंडवा बॉरियर्स – खंडवा
गर्ल्स ऑन फायर – हंडिया
समानता – बमझर (खंडवा)
बोरपानी 11 – हरदा
द गाड़ामोड़ 11 – हरदा
विलेज विक्ट्री – खंडवा
गुना टाइटन्स
स्काई 11 – निमाचा (हरदा)
क्वार्टरफाइनल व सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले
आज चयनित 8 टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
प्रमुख मुकाबले इस प्रकार रहे—
गर्ल्स ऑन फायर हंडिया VS स्काई 11 निमाचा
इस मुकाबले में गर्ल्स ऑन फायर हंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्काई 11 निमाचा को 5 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
द गाड़ामोड़ 11 VS गुना टाइटन्स
गुना टाइटन्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला
फाइनल मैच गर्ल्स ऑन फायर हंडिया एवं गुना टाइटन्स के बीच खेला गया, जिसमें गर्ल्स ऑन फायर हंडिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर 24 रनों से जीत दर्ज कर समावेशी कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की।
समावेशी कप की खास पहचान
समावेशी कप की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि—
टीमों में लड़कियाँ कप्तान और लड़के उप-कप्तान की भूमिका में रहे।
इससे न सिर्फ मैदान पर बल्कि समाज में भी समानता, सम्मान और नेतृत्व का संदेश गया।
राज्यभर से आए अधिकतर खिलाड़ी ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी पृष्ठभूमि से थे, जहाँ लड़कियों को खेल के अवसर सीमित होते हैं।
यह टूर्नामेंट केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का अभियान बनकर उभरा, जहाँ हर रन बराबरी की ओर एक कदम साबित हुआ।
पुरस्कार राशि
विजेता एवं उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए—
प्रथम पुरस्कार – गर्ल्स ऑन फायर हंडिया
₹51,000 द्वितीय पुरस्कार – गुना टाइटन्स
₹31,000
तृतीय पुरस्कार – स्काई 11 निमाचा
₹21,000
चतुर्थ पुरस्कार – द गाड़ामोड़ 11
₹11,000
संपर्क
विमल जाट
CEO, सिनर्जी संस्थान
9826081893
