शॉर्ट सर्किट से बाबड़ियां कला में आगजनी, पीड़ित परिवार को ₹20,000 से अधिक की तत्काल सहायता
शॉर्ट सर्किट से बाबड़ियां कला में आगजनी, पीड़ित परिवार को ₹20,000 से अधिक की तत्काल सहायता
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। बाबड़ियां कला वार्ड क्रमांक-52 गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में 13 जनवरी 2026 की रात प्रेमबाई पति स्वर्गीय बालवीर जाटव एवं ललित जाटव पिता स्वर्गीय शैतान सिंह जाटव के मकान में शॉर्ट सर्किट से आगजनी की गंभीर घटना हुई, जिसमें घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। पीड़ित पक्ष द्वारा लगभग ₹7 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। घटना की जानकारी संबंधित थाना शाहपुरा में देकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।
सामाजिक प्रतिनिधि पहुंचे घटनास्थल, सहायता राशि प्रदान
दिनांक 16 जनवरी 2026 को संभागीय समिति के संभागीय प्रभारी डॉ. संतोष जाटव, संभागीय भोपाल जिला अध्यक्ष जीवन कुमार जाटव, हरिदास जाटव, हरिप्रसाद जाटव, रमेश जाटव सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि एवं बंधु घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर डॉ. संतोष जाटव द्वारा ₹10,000 नगद, जिला अध्यक्ष जीवन कुमार जाटव द्वारा ₹5,000 नगद तथा हरिदास जाटव द्वारा ₹5,000 नगद की सहायता राशि पीड़ित परिवार को प्रदान की गई।
पूर्व में की गई प्रशासनिक सूचना एवं राहत प्रयास
घटना के समय ही भोपाल जिला अध्यक्ष जीवन कुमार जाटव द्वारा नगर निगम, फायर ब्रिगेड, वार्ड पार्षद एवं क्षेत्रीय विधायक को घटना की विस्तृत जानकारी देकर राहत कार्य हेतु प्रशासन को अवगत कराया गया था।
इसके पश्चात एसडीएम द्वारा पटवारी के माध्यम से स्थल निरीक्षण कराया गया तथा क्षतिपूर्ति हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
क्षेत्रीय पार्षद द्वारा भी स्थल का निरीक्षण किया गया है तथा शासन-प्रशासन को क्षति विवरण एवं सहायता हेतु प्रस्ताव भेजे जाने की प्रक्रिया प्रचलित है।
