निषादवंशीय समाज की वैवाहिक पत्रिका 2026 का प्रकाशन

 

 

भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 

 

 

भोपाल। निषादवंशीय माझी, कीर, कहार, केवट, ढीमर, भोई, मल्लाह, मझवार, रायकवार, बाथम जन कल्याण समिति भोपाल (पंजी.) द्वारा समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए बहुरंगी वैवाहिक पत्रिका 2026 का प्रकाशन किया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष सुभाष रायकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पत्रिका में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पंजीकृत लगभग 450 विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवरण शामिल किया गया है। यह पत्रिका समाज के आपसी वैवाहिक संबंधों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने बताया कि सभी पंजीकृत युवक-युवतियों को यह वैवाहिक पत्रिका निःशुल्क वितरित की जाएगी। पत्रिका का वितरण कार्य 1 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।

समिति द्वारा बताया गया कि इच्छुक विवाह योग्य युवक-युवती 25 जनवरी 2026 तक समिति की प्रभारी श्रीमती कमला नोरिया के मोबाइल नंबर 9893805369 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक समाजजनों से पंजीयन कराने की अपील की