*फूल सिंह बरैया का बयान कांग्रेस की विकृत मानसिकता का प्रतिबिंब-वंदना जाचक*

*भोपाल जिला महिला मोर्चा ने विधायक का विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका*

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा, भोपाल की कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहा पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं के प्रति दिए गए दुष्सित, अपमानजनक और निंदनीय बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया से तत्काल सार्वजनिक माफी और कांग्रेस पार्टी से निष्कासन की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान किसी एक व्यक्ति की सोच नहीं, बल्कि कांग्रेस की उस विकृत मानसिकता का प्रतिबिंब है, जो महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखती। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान और गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को समाज और राजनीति दोनों स्तरों पर कठोर जवाब मिलना चाहिए।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुश्री सरिता देशपांडे ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान महिलाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना का सीधा अपमान है। कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी यह साबित करती है कि वह इस सोच को मौन समर्थन दे रहा है, जो अत्यंत शर्मनाक है।

प्रदर्शन के दौरान श्रीमती सीमा सक्सेना, श्रीमती शक्ति दुबे, श्रीमती वंदना परिहार, श्रीमती रुक्मणी मालवीय, श्रीमती बृजुला सचान, श्रीमती नमिता देशवाली, श्रीमती सुदर्शना, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, श्रीमती सुषमा मिश्रा, श्रीमती आरती अनेजा, श्रीमती तरुणा सिंह चौहान, श्रीमती कामाक्षी विश्वकर्मा, श्रीमती सुषमा चौहान, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती साधना यादव, श्रीमती सुषमा कुलश्रेष्ठ सहित भोपाल जिले की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने फूल सिंह बरैया का विरोध कर पुतला दहन किया।