महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता “उड़ान” का मेला, भोपाल में दो दिवसीय आयोजन
महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता “उड़ान” का मेला, भोपाल में दो दिवसीय आयोजन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
"उड़ान एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी" एवं संयुक्त मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निरंतर कई वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल के सागर रॉयल विला, होशंगाबाद रोड पर 17 से 18 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।
मेले में महिलाओं द्वारा अपने हाथों से बनाए गए स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की गई, जिनमें आचार, पापड़, नमकीन, कपड़े, ज्वेलरी सहित अन्य सामग्री शामिल रही। उड़ान एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।
मेले में स्पेशल फूड स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें आगंतुकों ने काफी पसंद किया। कई लोगों ने मेले के बाद भी पारिवारिक आयोजनों के लिए महिलाओं द्वारा तैयार किए गए फूड आइटम्स की डिमांड कर घरों तक मंगवाने की रुचि दिखाई। इसके साथ ही महिलाएं विभिन्न प्रकार की अन्य सामग्री तैयार कर मेले के माध्यम से अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ा रही हैं।
मेले के सहयोगी पार्टनर के रूप में बाघ बकरी चाय, कोथास कॉफी, किशना डायमंड, यस इंटरप्राइजेज, मॉड्यूलर किचन फर्नीचर्स, कनव इन्फोटेक, जीरो एनर्जी सोलार एवं द गुरुकुलम स्कूल का सहयोग रहा।
इस आयोजन में उड़ान एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री एस.पी. सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती जैन, संयुक्त मानवाधिकार संगठन के भोपाल जिला अध्यक्ष श्री संतोष मसीह, जिला अध्यक्षा श्रीमती संध्या सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनीता पाटील, जिला सचिव मनीष रघुवंशी, जिला प्रभारी प्रकाश जॉर्ज एवं जिला सह-सचिव चंद्रकांत पाटील सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। इन सभी के सहयोग से भोपाल के विभिन्न स्थानों पर लगातार ऐसे मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि “यूनाइटेड ब्यूरो ऑफ ह्यूमन राइट एवं क्राइम कंट्रोल” द्वारा उड़ान एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी को निरंतर सहयोग प्रदान किया
जा रहा है।
