नगर सिराली सहित समूचे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण
नगर सिराली सहित समूचे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण
भोपाल हेडलाइंस | सिराली संवाददाता: संजय योगी (7805053532)



नगर सिराली एवं आसपास के क्षेत्र के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व और हर्ष का है। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय समाजसेवी श्री राधेश्याम जी विश्वकर्मा की सुपुत्री कु. सीमा विश्वकर्मा का चयन आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल) में हुआ है।
कु. सीमा विश्वकर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे नगर का नाम रोशन किया है। उनके चयन से क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने और देशसेवा के लिए प्रेरणा मिली है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्या विहार कॉलोनी के समस्त निवासियों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों ने कु. सीमा विश्वकर्मा को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
राधे शाम विश्कर्मा ने सभी छेत्र वाशियो नगर वाशियो का आभार प्रकट किया
