विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य सहभोज
विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य सहभोज
रहटगॉव से राहुल पवार योगी रिपोर्टर
रहटगांव/ विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सकल हिन्दू समाज की ऐतिहासिक सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए।
कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए राधा मैरिज गार्डन पहुँची, जहाँ सम्मेलन एवं सहभोज का आयोजन किया गया। साधु-संतों एवं धर्माचार्यों के ओजस्वी विचारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। वक्ताओं ने संघ के सौ वर्षों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।
सम्मेलन के दौरान नगर का पूरा बाजार स्वेच्छा से बंद रहा, जिससे आयोजन के प्रति जनसमर्थन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने सहभोज प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में अनुशासन, समरसता और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सकल हिन्दू समाज, संत-महात्माओं, स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन ने नगर में धार्मिक चेतना, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश देकर एक नई ऊर्जा का संचार किया।
