नर्मदा जयंती पर देवास में भव्य भंडारे व महाआरती का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

देवास। पावन नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर देवास नगर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। देवास जिला रेटी व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार 25 जनवरी 2026 को माँ नर्मदा की महाआरती, पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

कार्यक्रम का आयोजन रेती मंडी बायपास, देवीकुलम कॉलोनी, ट्रैफिक थाने के सामने, देवास (म.प्र.) में सुबह 11 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों ने बताया कि माँ नर्मदा भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवनदायिनी शक्ति की प्रतीक हैं। नर्मदा जयंती के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुजन परिवार सहित उपस्थित होकर माँ नर्मदा की महाआरती में सहभागी बनेंगे तथा भंडारे में प्रसादी ग्रहण करेंगे। साथ ही माँ नर्मदा के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया जाएगा।

देवास जिला रेटी व्यापारी एसोसिएशन ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।