मकर संक्रांति पर गांधी नगर कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य, कंबल व गरम पानी की बोतलें वितरित
मकर संक्रांति पर गांधी नगर कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य, कंबल व गरम पानी की बोतलें वितरित
भोपाल हेडलाइंस | संतोष योगी की खबर
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गांधी नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद आश्रमवासियों की सहायता हेतु सेवा कार्य का आयोजन किया गया। आश्रम प्रबंधन से विचार-विमर्श के उपरांत कंबल वितरण का निर्णय लिया गया, जिसमें कुल 55 कंबलों की आवश्यकता बताई गई। इसमें से 25 कंबल मेरी ओर से तथा शेष कंबल दानदाताओं के सहयोग से प्रदान किए गए।
दानदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया, जिससे अपेक्षा से अधिक धनराशि एकत्रित हुई। सभी डोनर्स की सहमति लेकर शेष राशि आश्रम की अन्य आवश्यकताओं पर व्यय करने का निर्णय लिया गया। आश्रम प्रबंधन द्वारा गरम-ठंडा पानी एवं चाय रखने हेतु बोतलों की आवश्यकता बताई गई, जिसके तहत दिनांक 18.01.2026 को मिल्टन कंपनी की 53 गरम पानी रखने वाली बोतलें वितरित की गईं। इन बोतलों को पाकर आश्रमवासियों की खुशी देखते ही बनती थी, क्योंकि अब वे दिनभर के लिए गर्म चाय सुरक्षित रख सकेंगे।
दानदाताओं के नाम इस प्रकार हैं—
अमल राज जैन, प्रशांत परसाई, सुधा श्रीवास्तव, सतीश कुमार, के.के. जैन, गुप्त दान, अनीता जैन, दिनेश कुमार, ज्ञानेश्वर हटकर, मुनि सुब्रत नाथ, हर्ष बरहन शर्मा, राजेश्वर दयाल, आशीष शाह।
कुल प्राप्त राशि: ₹17,421/-
व्यय: ₹350 प्रति बोतल × 53 = ₹18,550/-
इसके अतिरिक्त दिनांक 14.01.2026 को मकर संक्रांति पर्व पर गांधी नगर कुष्ठ आश्रम में निम्न महानुभावों द्वारा कंबल वितरित किए गए—
श्री अमलराज जैन — 25 कंबल
श्रीमती प्रीति खांडेकर — 15 कंबल
श्री साकेत शुक्ला — 7 कंबल
श्री मोहन यादव — 4 कंबल
श्री दिनेश खम्बिया — 4 कंबल
उपरोक्त सभी महानुभावों के सहयोग से कुष्ठ रोग से पीड़ित आश्रमवासियों को ठंड से राहत मिली। आश्रमवासियों ने सभी दानदाताओं को दिल से दुआएं दीं।
सभी सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
