समाजसेवा के लिए हरदीप सिंह सैनी को पंजाबी समाज ने किया सम्मानित

 

 

मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल के जाने-माने समाजसेवी एवं एम्स स्थित गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार हरदीप सिंह सैनी को उनकी निरंतर और निस्वार्थ समाजसेवा के लिए पंजाबी समाज द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सामाजिक एकता और सेवा भावना के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने हरदीप सिंह सैनी को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए उनका समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवी समाज को नई दिशा और प्रेरणा देते हैं।

पंजाबी समाज के अध्यक्ष संजीव सचदेवा एवं उनकी पूरी टीम ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर संजीव सचदेवा ने कहा कि हरदीप सिंह सैनी ने बिना किसी भेदभाव के समाजसेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

हरदीप सिंह सैनी एम्स परिसर स्थित गुरुद्वारा में मुख्य सेवादार के रूप में सेवाएं देते हुए धार्मिक, सामाजिक और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा, चिकित्सा सहायता, रक्तदान, और आपदा के समय सहयोग जैसे अनेक सेवा कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

समारोह में उपस्थित पंजाबी समाज के सदस्यों ने हरदीप सिंह सैनी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेंगी।