भोपाल तमित संगम के पोंगल 2026 में तमिलनाडु के कलाकारों की प्रस्तुति दिखा तमिल संस्कृति, परंपरा का रंगीन संगम
भोपाल तमित संगम के पोंगल 2026 में तमिलनाडु के कलाकारों की प्रस्तुति दिखा तमिल संस्कृति, परंपरा का रंगीन संगम
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल. ढोल, मृदंगम की थाप, पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार, भरतनाट्यम की लयबद्ध मुद्राएं और तमिल लोक नृत्यों की ऊर्जा... कैरियर कॉलेज ऑडिटोरियम रविवार को पूरी तरह तमिल संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। अवसर था भोपाल तमिल संगम द्वारा आयोजित पोंगल 2026 का, जिसने मध्य भारत में तमिल भाषा। उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगप्स, चेन्नई से संबद्ध भोपाल। तमिल संगम (बीटीएस) के इस आयोजन को मध्यभारत के सबसे बड़े
तमिल सांस्कृतिक आयोजनों में गिना गया। प्रथम सत्र में भोपाल के विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। प्रमुख आकर्षण
तमिलनाडु से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां रहीं। भरतनाट्यम, करगट्टम और पारंपरिक तमिल लोक नृत्यों ने मंच पर तमिलनाडु की शास्त्रीय और लोक कला की परंपरा को जीवंत कर दिया।
