मिशन कवच 2.0 के तहत आत्मरक्षा में दक्ष हो रहीं देवास की बेटियां
मिशन कवच 2.0 के तहत आत्मरक्षा में दक्ष हो रहीं देवास की बेटियां
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532
देवास | 18 जनवरी
तिनका सामाजिक संस्था द्वारा संचालित मिशन कवच 2.0 अभियान के अंतर्गत देवास जिले के टोंक खुर्द एवं डबल चौकी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में बालिकाओं के लिए खेल एवं आत्मरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा कौशल विकसित करना एवं उनमें आत्मविश्वास का संचार करना रहा।
कार्यक्रम में अप्रवाह एनर्जी के निलेश जी, तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी एवं सचिव मना मंडलेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए मिशन कवच 2.0 को समाज के लिए एक आवश्यक और प्रभावी पहल बताया।
खेल प्रतियोगिताओं में दिखा जोश और जज्बा
आयोजित प्रतियोगिताओं में कराटे कुमिते, काता, गोला फेंक, डक चाल, 100 मीटर दौड़ एवं रस्सी कूद जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। दोनों विद्यालयों की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आत्मरक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर
मिशन कवच 2.0 के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मविश्वास, जेंडर संवेदनशीलता एवं जीवन कौशल से जुड़े सत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण कार्य प्रशिक्षिका निधि अहिरवार एवं आरती यादव द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में केजीबीवी टोंक खुर्द की हॉस्टल वार्डन सीमा धाकड़ एवं केजीबीवी डबल चौकी की हॉस्टल वार्डन सुमन मैडम का विशेष सहयोग रहा।
351 बालिकाएं ले रहीं प्रशिक्षण
मिशन कवच 2.0 अभियान अगस्त 2025 से मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत कुल 351 बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह अभियान बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सा
बित हो रहा है।
