सिराली नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं

 

भोपाल हेडलाइंस | सिराली

संवाददाता: संजय योगी (7805953532)

सिराली। नगर परिषद सिराली की अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाशचंद्र अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर नगर में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिला हरदा फुटकर व्यापारी संघ द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी गईं।

फुटकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष शेख असलम ने इस मौके पर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं नगर के सतत विकास हेतु सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमती अग्रवाल के नेतृत्व में सिराली नगर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर भोपाल हेडलाइंस के पत्रकार संजय योगी, एवं बंडू दादा सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों ने भी नगर परिषद अध्यक्ष को शुभेच्छाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान फुटकर व्यापारी संघ जिला अध्यक्ष शेख असलम, द्वितीय उपाध्यक्ष दिनेश नामदेव, सचिव योगी आशीष पवार, लालू वर्मा, जितेंद्र चौरे, पार्षद मेहराज खान,हरिओम गौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।