धर्म बीज उत्सव पर गुरु गोरखनाथ महाराज की भव्य पालकी यात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

 

 

भोपाल हेडलाइंस,

संतोष योगी

 

इंदौर। धर्म बीज उत्सव के पावन अवसर पर नाथ जोगी मराठी समाज के तत्वावधान में गुरु गोरखनाथ महाराज की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। पालकी यात्रा बापट चौराहे के समीप स्थित गुरु गोरखनाथजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। यात्रा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।

नाथ जोगी मराठी समाज के अध्यक्ष श्री सुनील वैध ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष धर्म बीज उत्सव के अवसर पर गुरु गोरखनाथ महाराज की पालकी यात्रा एवं भंडारे का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाता है, जिसमें समाजजनों के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर दादू महाराज, महंत राजनाथ योगी, जितेंद्र नाथ महाराज, विधायक श्री रमेश मंदोला, पार्षद श्री मनोज मिश्रा केदारनाथ योगी सहित गणेश गहलोत, विरेंद्र शर्मा, प्रभु कलमे, लेखराज जोगी, मनोज जोगी, ईश्वर योगी,  करण नाथ योगी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्म लाभ अर्जित किया।

पूरे आयोजन के दौरान नगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की जानकारी श्री विजयनाथ राठौर द्वारा दी गई।