भोपाल ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अजय तिवारी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मान
भोपाल ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अजय तिवारी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मान
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। मध्य प्रदेश ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आज अरेरा हिल्स स्थित 9 मसाला रेस्टोरेंट में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष अजय तिवारी को मोर्चा की जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के अधिकारी, कर्मचारी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकजुट करना रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों के लिए संगठित और परिणाममूलक संघर्ष करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित और कर्मचारी हित के मुद्दों पर पूरी मजबूती से कार्य करेगा और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेगा।
अजय तिवारी ने सभी साथियों से संगठन को मजबूत करने, आपसी एकता बनाए रखने और आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती वीणा धडेकर, इंजीनियर पवन तिवारी, सुधीर नायक, एडवोकेट वंदना द्विवेदी श्री मति राधिका खंपरिया,श्री मति स्वेता दुबे ,पंडित राम नारायण आचार्य,कर्मचारी नेता अशोक पांडे विधानसभा से हरि शरण द्विवेदी, मंत्रालय से रामराज तिवारी, श्यामसुंदर शर्मा, सत्येंद्र पांडे, सुनील पाठक सहित सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच एवं सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े अशोक पांडे भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, सामाजिक चेतना और संघर्ष के संकल्प के साथ किया गया। साथ ही सभी ने इंजीनियर अजय तिवारी को उक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा हम आप आपके नेक कार्यों
के साथ है
