कार्यालय में समय पर उपस्थित न होने पर चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

 

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

 

हरदा / मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक) का पालन न करने और मासिक वंदे मातरम कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, टिमरनी श्री संजीव कुमार नागू ने तहसील कार्यालय रहटगांव के चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें सहा ग्रेड 3 श्री शिवम घुरे, सहा ग्रेड 3 श्री शरद शेजकर, भृत्य श्री अब्दुल मुवीन और भृत्य श्री सुरेन्द्र साकल्ले शामिल हैं। सभी कर्मचारियों को समक्ष में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये हैं।