एम.पी. जूनियर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल का 16वां वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह संपन्न
एम.पी. जूनियर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल का 16वां वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह संपन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। एम.टी.एस. ग्रुप की एजुकेशन संस्था द्वारा संचालित एम.पी. जूनियर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, कम्मू का बाग (80 फीट रोड, भोपाल) का 16वां सालाना वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह–2026 होटल सी.एफ.सी., हमीदिया रोड (पंजाब बूट हाउस के पास) गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री विश्वास कैलाश सारंग, कैबिनेट मंत्री (खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग) रहे। विशेष अतिथियों में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजीत सिंह, न्यू स्टाइल अकादमी के संचालक सैयद मेहंदी हसन, स्टेशन मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. जहीर, समाजसेवी पं. हरबिलास शर्मा, गुप्ता जी, अफसर सर, दीवान सर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन.के. आहिरवार, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य आर.के. यादव, फरीद सर, आरिफ सर, नम्रता हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक शैलेन्द्र सर, नम्रता अकादमी स्कूल के प्राचार्य शुभम सर, अमित सर, अनिल मालवीय, जुल्फिकार अहमद अंसारी सहित अनेक शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं एवं कक्षा उत्तीर्ण कर रहे विद्यार्थियों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्था के शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर तनवीर आलम अंसारी, प्राचार्य गुलाम हुसैन, उप-प्राचार्य निशा मेम, सचिव हाफिज मसूद आलम अंसारी, मार्गदर्शक दादा सैयद मसरूर अली, स्वयंसेवक हसीब भाई, शोएब खान, उजैर खान, इकबाल भाई, रोशन भाई, अल्ताफ भाई, आजाद भाई, असलम भाई, इस्तेखार भाई, अफसार खान, भूरा भाई, उज़ेफा सर, औरंगज़ेब सर, मुबाशिर सर, नसीरुद्दीन भाई, आज़म भाई सहित समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संस्था की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
