महाकुंभ 2026 एवं रुद्र महायज्ञ पर स्वामी श्री दादा गुरु का प्रेरक प्रवचन

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल हेडलाइंस स्वामी श्री दादा गुरु ने बर्मान रेता घाट पर आयोजित होने वाले गौ महाकुंभ 2026 एवं रुद्र महायज्ञ के विषय में सुंदर एवं प्रेरक प्रवचन दिया। उन्होंने गौ संरक्षण, सनातन संस्कृति और यज्ञ परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस महाआयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया। प्रवचन का वीडियो देखने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर मंजनी अखाड़ा के सभापति डॉ. आशुतोष ब्रह्मचारी, पंडित नीतीश मिश्रा, सूरज मिश्रा, पवन मिश्रा, प्रेम हिंदुस्तानी, गुर्सी सरपंच ठाकुर कृष्ण पाल सिंह लोधी सहित हजारों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जब आदरणीय दादा गुरु को गौ महाकुंभ एवं रुद्र महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया गया, तो उन्होंने इस पावन आयोजन के लिए अपना संक्षिप्त एवं भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए आयोजन को सफल बनाने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।