पवित्र इस्लामी परव शबे बारात 3 फरवरी को देश भर मे

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल अकीदत के साथ मनाई जायेगी सकलैनी जामा मस्जिद सहित भोपाल के सभी कबरिसतानो खानकाहो दरगाहो मस्जिदो घरो मे चरागा कर रात भर लाखो लोग करेगे ईबादत ।।

भोपाल। सकलैनी चौराहा अशोका गार्डन 80 फिट रोड इस्थित मरकज़े अहले सुन्नत वल जमात सुन्नी सकलैनी जामा मस्जिद के सदर हजरत सूफी नूर उद्दिन सकलैनी साहब ने बताया की परम्परागत पवित्र इस्लामी परव शबे बारात 3 एवं 4 फरवरी की दरम्यानी रात को अकीदत के साथ राजधानी भोपाल मे भी मनाई जायेगी।हर साल की तरह इस भी सकलैनी जामा मस्जिद मे शबे बारात के मोके पर मगरीब की नमाज़ के बाद खास 6 रकात नमाज़ का इंतेज़ाम रहेगा वही रात मे उल्मा हज़रात शबे बारात की फज़ीलत पर बयान करेगे कब्रिस्तनो दरगाहो खानकाहो मजारो पर चरागा होगा लोग दरगाहो कब्रिस्तनो मे जाकर अपने मरहुमो बुजुर्गो की कबर पर फ़तेहा कर उनकी मगफिरत की दुआ करेगे रात भर कुराने पाक नमाज़ इबादत कर अपने परवर दिगार अल्लाह पाक से गुनाहों की माफी ओर रिज़क ,सेहत, आफियत खुश हाली की दुआ करेगे सुबह रोज़ा भी रखेगे इस रात मे खास 6 रकात नमाज़ मगरीब के बाद अदा की जाती है इस रात बन्दो के नामाये अमाल अल्लाह पाक की बारगाहा पेश किये जाते है ओर साल भर मे कौन पेदा होगा कौन मरेगा इस का भी फेसला इसी रात मे होता है सूफी नूर उद्दीन सकलैनी सहाब ने लोगो से अपील की इस रात मे ज़ियादा से ज़ियादा मस्जिदो घरो मे रेहकर इबादत करे और होटलो चोराहो पर खड़े होकर इस रात को जाया ना करे।।