गुरु गोरखनाथ जी का भव्य चित्र पंचांग में प्रकाशित, नाथ समाज गौरवान्वित

संतोष योगी की खबर 99932 68143

इंदौर। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज, इंदौर (मध्य प्रदेश) की ओर से यह बताते हुए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का अनुभव हो रहा है कि नाथ समाज के आराध्य देव, योग के जनक एवं संत शिरोमणि भगवान गुरु गोरखनाथ जी का भव्य चित्र लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग, जबलपुर (वर्ष 2026 संस्करण) में प्रकाशित किया गया है। यह प्रकाशन भगवान गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव दिनांक 01 मई 2026 (शुक्रवार) के पावन अवसर पर हुआ है।

पंचांग के संपादक श्री प्रहलाद जी अग्रवाल द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण प्रकाशन से संपूर्ण नाथ समाज स्वयं को गौरवान्वित एवं सम्मानित महसूस कर रहा है। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज इस पुनीत कार्य के लिए श्री प्रहलाद जी अग्रवाल का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता है।

समाज ने यह भी उल्लेख किया कि अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के पदाधिकारियों—श्री विजय नाथ जी राठौड़ एवं श्री लेखराज जोगी सहित समस्त पदाधिकारियों की आर्थिक सहभागिता, कड़ी मेहनत एवं निरंतर प्रयासों से ही भगवान गुरु गोरखनाथ जी का यह चित्र पंचांग में प्रकाशित होना संभव हो सका। इसके लिए समाज सभी सहयोगी पदाधिकारियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता है।

इसके अतिरिक्त, माननीय श्री उमंग जी सिंगार, नेता प्रतिपक्ष (मध्य प्रदेश) द्वारा भगवान गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर शुभकामना संदेश पत्र जारी किए जाने पर भी अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज की ओर से बहुत-बहुत बधाइयाँ एवं हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया गया है।

अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज भगवान गुरु गोरखनाथ जी के चरणों में नमन करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समाजबंधुओं के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता है।

— अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज

इंदौर, मध्य प्रदेश