प्रजापति समाज की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
प्रजापति समाज की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर
सिराली। नगर सिराली में मंगलवार को प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज को संगठित करने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुकेश प्रजापति ने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आज सभी समाज संगठित हो रहे हैं, ऐसे में प्रजापति समाज को भी मजबूती के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज की कुछ पुरानी प्रथाएं, जो समय के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें समाप्त करने पर सभी की सहमति बनी है।
बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि आज कुलदेवी यादें माता की जयंती है। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने संकल्प लिया कि वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास करेंगे और सामाजिक एकता को और सुदृढ़ बनाएंगे।
बैठक का संचालन प्रमोद प्रजापति ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 5 फरवरी को प्रजापति समाज की तहसील कार्यकारिणी का गठन नगर के मालपुर भिलट बाबा मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस बैठक में जगदीश प्रजापति, सेवाराम प्रजापति, रमेश प्रजापति, राजा प्रजापति, प्रदीप, दिनेश, विजय, कैलाश पेंटर, कन्हैयालाल, किशोरी, सीताराम सहित बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे।
