कलखेड़ा में अटल सुशासन भवन का लोकार्पण, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा— गांवों का विकास ही सशक्त भारत की नींव
कलखेड़ा में अटल सुशासन भवन का लोकार्पण, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा— गांवों का विकास ही सशक्त भारत की नींव
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। जनपद पंचायत फंदा अंतर्गत ग्राम पंचायत कलखेड़ा में नवनिर्मित अटल सुशासन भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि अटल सुशासन भवन गांव में पारदर्शी शासन, जनसेवा और विकास कार्यों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जब गांव सशक्त होंगे, तभी देश मजबूत बनेगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कलखेड़ा के सरपंच संजय पाराशर ने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकास कार्य सभी के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि उनका अगला प्रयास गांव में एक सुव्यवस्थित और बेहतर श्मशान घाट के निर्माण का रहेगा, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।
लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने इस विकास कार्य को गांव के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
