शिविर लगाकर अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
शिविर लगाकर अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति अंजली जोसेफ के निर्देश पर बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय हरदा सहित जनपद पंचायत हरदा व टिमरनी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सा दल द्वारा जिला एवं जनपद पंचायत के लगभग 207 अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की शुगर, बीपी, थायराईड आदि विभिन्न बिमारियों की जांच के लिये ब्लड सेंपल लिये गये तथा जांच के बाद दवाईयाँ एवं चिकित्सा परामर्ष दिया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ठंड के मौसम को देखते हुये विगत समय में विभाग के एक उपयंत्री तथा ग्राम पंचायत सचिव के आकस्मिक निधन के कारण विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को निर्देषित किया गया था, जिससे विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके और कर्मचारी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होकर बेहतर स्वास्थ्य का लाभ उठा सकें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जोसेफ ने बताया कि समय-समय पर भविष्य में भी इस प्रकार के षिविर लगाकर अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जायेगा।
